VIDEO – Priyanka Chopra : जो अमेरिका से भी करती हैं भारतीयों के दिलों पर राज

Mumbai Desk : प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) – एक ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्री, जो अमेरिका से भी भारतीयों के दिलों पर राज कर रही हैं। प्रियंका को लेकर दीवानगी का आलम यह है कि इंस्टाग्राम पर उनके 90 मिलियन से भी अधिक फॉलोवर मौजूद हैं।

प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस

Priyanka Chopra ने मिस वर्ल्ड 2000 पेजेंट का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में अपने हुस्न, खूबसूरती और बुद्धिमानी से तहलका मचा दिया था।

प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस
प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस

प्रियंका ने कई अवार्ड जीते हैं, जिनमें दो नेशनल फिल्म अवार्ड और पांच फिल्मफेयर अवार्ड शामिल हैं। इतना ही नहीं, वर्ष 2016 में भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।

प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस
प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस

जहां तक फिल्मों में काम करने की बात है, तो उन्होंने वर्ष 2002 में तमिल फिल्म थमीझान से अपने करियर की शुरुआत की थी।

प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस
प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस

झारखंड के जमशेदपुर में जन्मी Priyanka Chopra ने 2003 में सनी देओल के साथ द हीरो : लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई में पहली बार हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया और फैंस का दिल जीत लिया।

प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस
प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस

इसके बाद तो उन्होंने हिंदी फिल्मों में एक के बाद एक कई हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी। वर्ष 2003 में ही उन्होंने अंदाज और वर्ष 2004 में मुझसे शादी करोगी और ऐतराज जैसी शानदार फिल्में दीं।

प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस
प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस

इसके बाद वर्ष 2006 में उन्होंने रितिक रोशन के साथ कृष और शाहरुख खान के साथ डॉन मूवी में अपने हुस्न और शानदार अदाकारी के जलवे बिखेरे।

प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस
प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस

Priyanka Chopra ने 2008 में फैशन, 2009 में कमीने, 2011 में 7 खून माफ, 2012 में मैरी कॉम और 2015 में दिल धड़कने दो और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में भी अपने जलवे दिखाए।

प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस
प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस

प्रियंका ने 2015 से 2018 तक एबीसी थ्रिलर सीरीज क्वांटिको में एलेक्स पैरिश का किरदार निभाकर अमेरिकी नेटवर्क ड्रामा सीरीज में काम करने वाली पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री का सम्मान हासिल किया।

प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस
प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस

उन्होंने 2015 में ही पर्पल पेबल पिक्चर्स नाम की प्रोडक्शन कंपनी तैयार की और वर्ष 2016 में वेंटिलेटर और 2019 में पानी जैसी मराठी फिल्में बनाईं।

प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस
प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस

उन्होंने 2019 में ही द स्काई इज पिंक नाम की हिंदी बायोपिक मूवी बनाकर खुद ही उसमें किरदार भी निभाया।

प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस
प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस

प्रियंका ने 2017 में बेवॉच, 2019 में इज नॉट इट रोमांटिक, 2021 में द वाइट टाइगर और द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस और 2023 में एक्शन थ्रिलर सीरीज सिटाडेल में भी शानदार अभिनय किया है।

प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस
प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस

Priyanka Chopra की सफलता की फेरहिस्त तो बहुत लंबी है, लेकिन उनकी खूबसूरती और उनकी अदाएं ऐसी हैं कि पूरी दुनिया में उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

-मॉडल्सटाउन टीम

देखें वीडियो:

प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने को बेताब रहते हैं फैंस

Instagram पर देखें वीडियो | Facebook पर देखें वीडियो

यह भी देखें:

क्या आप कम खर्च में एक शानदार वेबसाइट चाहते हैं? तो यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *